कोरबा. जिला चेम्बर ऑफ कामर्स ने व्यापारी से लूटपाट करने वाले आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस पर एक बार फिर दबाव बनाया है। गुरुवार को ज्ञापन सौंपकर चेम्बर भवन की बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी द्वारा तीन दिन में गिरफ्तारी करने के वादे को याद दिलाया है। बुधवार को जिला चेम्बर अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा, लेकिन एसपी मयंक श्रीवास्तव कार्यालय से बाहर थे।