19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / Breaking News : भाजपा नेता के पुत्र ने आधी रात कार से बाइक चालक को ठोका, एक गंभीर

Breaking News : भाजपा नेता के पुत्र ने आधी रात कार से बाइक चालक को ठोका, एक गंभीर

- इंदिरा चौक के पास हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 20 Sep 2018, 12:40 PM IST

Breaking News : भाजपा नेता के पुत्र ने आधी रात कार से बाइक चालक को ठोका, एक गंभीर

Breaking News : भाजपा नेता के पुत्र ने आधी रात कार से बाइक चालक को ठोका, एक गंभीर

कोरबा. शहर के वीआईपी रोड इलाके में इंदिरा के चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी। दुर्घटना में कार व दोपहिया वाहन दोनों ही नाली में घुस गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार भाजपा नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पांडे के पुत्र शिवम पांडे की बताई जा रही है। इसका रजिस्ट्रेशन शिवम आटोमोटिव के नाम पर है। इसमें मालिक का पता सी १३, निहारिका पेट्रोल पंप के पास प्रतिभा डेली निड्स के बाजू में लिखा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब १२ बजे की है। इनोवा कार सीजी १२ एपी ५००४ तानसेन चौक की ओर तेज रफ्तार में बुधवारी बाजार की ओर जा रही थी।

Read More : आखिर क्यों पुलिस अफसर अपने ही विभाग के कर्मचारियों से हैं परेशान, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

पत्थरीपारा इंदिरा चौक के पास विपरित दिशा से आ रही एक बाइक को कार ने जोरदार ठोकर मारा। बाइक चालक सड़क पर गिर गया। पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया। दोनों को गंभीर चोटें आई है। बाइक चालक की हालत गंभीर है। उसका नाम दीपक साहू है। वह पत्थर्रीपारा का निवासी है। घायल को कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चालक का नाम स्पष्ट नहीं है। पुलिस छानबीन कर रही है।

वहीं तीन दिन पहले जटगा चौकी क्षेत्र के ग्राम धोबघट में घर से विश्वकर्मा पूजा देखने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। गांव मेें रहने वाली महिला जय कुंवर मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा देखने घर से निकली थी। कटघोरा- पसान रोड पर ग्राम धोबघट के पास बाइक सीजी 12 एसी 1905 के चालक ने महिला को ठोकर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र शनिचराम ने पुलिस को बताया कि घटना के समय बाइक पर दो युवक सवार थे। बाइक राजेन्द्र चला रहा था। पुलिस ने कटघोरा थाने में राजेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, इनमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।