30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Huge Road Accident: पत्नी की आंखों के सामने उजड़ा सुहाग, तेज रफ्तार कार ने मारी भीषण टक्कर, पसरा मातम

Huge Road Accident: ससुराल जा रहे दंपती को लेकर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 May 2025, 1:36 PM IST

Huge Road Accident: पत्नी की आंखों के सामने उजड़ा सुहाग, तेज रफ्तार कार ने मारी भीषण टक्कर, पसरा मातम

Huge Road Accident: ससुराल जा रहे दंपती को लेकर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का इलाज जारी है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

घटना कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह लगभग नौ बजे की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम विजयपुर निवासी प्रताप पटेल पिता आनंद राम (३८) और उसकी पत्नी पुनिता पटेल (35) बाइक पर सवार थे। सुबह 8.30 बजे घर से दोनों बाइक से ससुराल पाथा जा रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब बरभांठा पुलिस के पास पहुंचे थे। इस बीच सामने से कार तेज रफ्तार में आ रही थी। कार ने बाइक क्रमांक सीजी 12 एएल 6979 को ठोकर मार दिया।

हादसे में बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। उसकी पत्नी दूर फेंका गई। प्रताप के सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए। डॉयल 112 को कॉल किया गया। टीम ने घायल महिला को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को गंभीर को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा रेफर किया गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़े: 6 साल के मासूम को टैंकर ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, शव को देख फूट-फूटकर रोने लगे परिजन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आरोपी कार क्रमांक सीजी 12 एजी 8960 का चालक है। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक प्रताप के पिता आनंद राम ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपा गया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रताप का परिवार खेती-किसानी करके परिवानर का पालन पोषण करते थे। परिवार आर्थिक रुप से कमजोर है।

कार को किया गया जब्त

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले किया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक को भी मामलू चोटें आई है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच में जुटी हुई है।

तेज रफ्तार को बताया जा रहा हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि हादसे की वजह वाहन के तेज रतार को बताया जा रहा है। जिले के मुय मार्गों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन इसके नियंत्रिण को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हादसों के ज्यादातर मामले में वाहनों के तेज रतार होने की वजह सामने आ रही है।