22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवाचौथ: इस बार विशेष संयोग, सुहागिनों के व्रत रखने पर परम सौभाग्य की होगी प्राप्ति

Karwachauth: करवाचौथ पर चंद्रमा अपने उच्च राशि यानि वृषभ पर रहेगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रहेंगी। पति के दीर्घायु और सौभाग्य की कामना करेंगी। इसे लेकर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में रौनक भी बढ़ गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
करवाचौथ: इस बार विशेष संयोग, सुहागिनों के व्रत रखने पर परम सौभाग्य की होगी प्राप्ति

करवाचौथ: इस बार विशेष संयोग, सुहागिनों के व्रत रखने पर परम सौभाग्य की होगी प्राप्ति

कोरबा. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानि गुरुवार को करवा चौथ है। सुहागिनों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण व्रत मना जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार गुरुवार को चंद्रमा शाम 08:17 बजे उदय होगा। इस बार करवा चौथ पर अद्भुत व विशेष संयोग बन रहा है। चंद्रमा अपने उच्च राशि यानि वृषभ पर रहेगा। इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ गया है। सुहागिनों के व्रत रखने पर परम सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं। शाम को चंद्रमा, भगवान श्रीगणेश, शिव, पार्वती कार्तिकेश्वर की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। पति की दीर्घायु, वैवाहिक जीवन की सफलता और मंगला कामना करती हैं। अन्न जल ग्रहण कर उपवास तोडेंगी। पति, सास-ससुर का आर्शीवाद प्राप्त करेंगी। इस व्रत के प्रताप से महिलाओं मांगल्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसे लेकर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

Read More: अब माह में एक दिन खादी वस्त्र में नजर आएंगे सीबीएसई बोर्ड के शिक्षक व छात्र, सर्कुलर जारी

बाजार में बढ़ी रौनकता
त्योहारी सीजन के साथ ही बाजार की रौनकता बढ़ गई है। बाजार में मिट्टी के करवा, छलनी, पूजन सामग्री, साड़ी सहित अन्य सामानोंं की जमकर खरीदारी की जा रही है। मंगलवार को शहर के कोसाबाड़ी, निहारिका, घंटाघर, टीपी नगर, पावर हाऊस रोड, मेन रोड की दुकाने में भीड़ रही। सामान्य दिनों में पुराने शहर की दुकाने बंद रहती है, लेकिन त्योहारी सीजन में खरीदारी को लेकर खुली रही। इसके अलावा उप नगरीय क्षेत्र बालको, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका सहित ग्रामीण क्षेत्र के बाजार में देर रात तक रौनक रही।

Read More: Deepawali Festival