19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / जमीन के सौदे को लेकर भिड़ गए चाचा और भतीजा, दोनो ने एक दूसरे पर बरसाए लात घूसे

जमीन के सौदे को लेकर भिड़ गए चाचा और भतीजा, दोनो ने एक दूसरे पर बरसाए लात घूसे

एक दूसरे की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 15 Sep 2018, 6:50 PM IST

एक दूसरे की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज

एक दूसरे की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज

कोरबा. जमीन बिक्री का सौदा करने पर चाचा भतीजा आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे को जमीन पर पटक कर पीटा। पुलिस ने एक दूसरे की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि सुभाष बघेल ग्राम बाता में रहता है। खेती किसानी के साथ रोजी मजदूरी का काम करता है। उसने अपने हिस्सा की जमीन को तीन लाख में समार साय के पास बेचने का सौदा किया था। बयाना के तौर पर 20 हजार रुपए लिया था। इसकी जानकारी होने पर सुभाष का भतीजा संजय बघेल नाराज हो गया।

Read more : महाराणा प्रताप चौक पर कोयले से भरी ट्रेलर पलटी, चालक दबा, बाल बाल बचे दुकानदार

संजय ने सुभाष के साथ मारपीट की। सुभाष का आरोप है कि उसे गालियां दी। हाथ, मुक्का से मारा। उंगली को मरोड़ते हुए सुभाष को जमीन पर पटक दिया। संजय को भी दिवाल में टकराने से सिर में चोट लगी है।

सुभाष ने भी संजय के साथ मारपीट की है। संजय का आरोप है कि उससे हिस्से की जमीन बेचने का सौदा सुभाष ने तीन लाख रुपए में कर लिया था। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर कुसमुंडा थाना पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसकी जांच कर रही है।
------------
सर्वमंगला पुल पर पैदल जा रही महिला को बाइक ने मारा टक्कर
घर से बैंक में खाता खोलवाने जा रही महिला सर्वमंगला पुल पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। महिला को बाइक ने ठोकर मार दिया। महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम पाली पड़निया में रहने वाली महिला बाल कुंवर, किरण सारथी, सावित्री यादव, निशा और प्रेमलता यादव बैंक में खाता खोलवाने जा रहे थे।

पुल पर महिला पैदल चल रही थी। इसबीच विपरित दिशा से आ रही बाइक सीजी 12 एपी 9942 के चालक ने लापरवाही वाहन चलाते हुए बाल कुंवर ठोकर मार दिया। महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। बाल कुंवर के साथ उपस्थित अन्य महिलाओं ने बाइक चालक को घेर लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक चालक का नाम रामानंद यादव है, जो चारपारा कोहडिय़ा का निवासी है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वे सभी जय महामाया स्व सहायता समूह की सदस्य हैं। बैंकिंग काम से दर्री जमनीपाली स्थित स्टेट बैंक के शाखा जा रही थी।