
शातिर चोरों ने रात के अंधेरे का उठाया भरपूर फायदा
Chhattisgarh News: कोरबा। पहाड़ पर बनाए गए मॉडल गांव तक बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए सभी 19 खंभों को कबाड़ चोरों ने गैस कटर से काटकर पार कर दिया। रात के अंधेरे में गिरोह सुनियोजित तरीके से ट्रक में पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।
सतरेंगा मार्ग पर ग्राम पंचायत माखुरपानी का आश्रित गांव छातासराई पहाड़ पर बसा है। पांच साल पहले इस पहाड़ी कोरवा गांव को जिला प्रशासन ने मॉडल गांव के रूप में विकसित किया था। गांव में बिजली व्यवस्था के लिए 40 लाख की लागत से पहाड़ के नीचे से लेकर (korba crime news) ऊपर गांव तक 19 खंभे लगाए और केबल के माध्यम से गांव तक बिजली पहुंचाई गई। कुछ दिन तक बिजली रहने के बाद से आपूर्ति बंद थी। कबाड़ चोरों ने लाइन के बंद रहने का फायदा उठाया। पहले तो कई जगह से केबल को काटकर ले गए। फिर गुरुवार की रात को सभी 19 खंभों को भी गैस कटर से काटकर ले गए। पूरा गांव अब अंधेरे में डूबा हुआ है।
वितरण विभाग ने लाइन शुरू करने गंभीरता नहीं दिखाई
मॉडल गांव में 40 लाख खर्च करने के बाद बिजली नहीं मिलने की शिकायत पर जिला पंचायत (cg crime news) ने बीते एक साल में तीन बार वितरण विभाग को चिट्ठी लिखी थी। वितरण विभाग ने लाइन शुरू करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि बारिश से पहले लाइन शुरू कर दी जाएगी। बंद लाइन होने का फायदा उठाते हुए कबाड़ चोरों ने खंभों को पार कर दिया।
बिजली के खंभे काट कर चोरी की जानकारी मिलने पर टीम भेजी गईं थी, गांव में बिजली आपूर्ति शूरू करने वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
- सी.पी. गढ़ेवाल, ईई, ग्रामीण वितरण
बीती रात अज्ञात गिरोह ने सभी खंभों को काटकर चोरी कर ली है। गांव में बिजली पहले से नहीं थी। बारिश में आपूर्ति शुरु करने की बात कही गई थी। अब खंभे कटने से आपूर्ति और मुश्किल है।
- बहुरन सिंह, सरपंच, ग्राम पंचायत माखुरपानी
Published on:
24 Jun 2023, 1:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.