25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / मोबाइल पर चिपकी रहती थी लोको पायलट की पत्नी, दंपती में हुआ विवाद तो पति को छोड़कर हुई नौ-दो-ग्यारह

मोबाइल पर चिपकी रहती थी लोको पायलट की पत्नी, दंपती में हुआ विवाद तो पति को छोड़कर हुई नौ-दो-ग्यारह

-जेवरात सहित अन्य सामान्य भी ले गई साथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 31 Aug 2018, 9:03 PM IST

मोबाइल पर चिपकी रहती थी लोको पायलट की पत्नी, दंपती में हुआ विवाद तो पति को छोड़कर हुई नौ-दो-ग्यारह

मोबाइल पर चिपकी रहती थी लोको पायलट की पत्नी, दंपती में हुआ विवाद तो पति को छोड़कर हुई नौ-दो-ग्यारह

कोरबा. ससुराल में दो दिन रहकर नव विवाहित महिला ने पति को छोड़ कर भाग गई। दहेज में उपहार के तौर पर मिली जेवरात भी ले कर चली गई। नव विवाहिता मोबाइल फोन पर दूसरे व्यक्ति के साथ बातचीत करती थी। इस पर पति ने नाराजगी व्यक्त किया था। पत्नी से मोबाइल को छिनकर पति लेकर चला गया था। इससे दोनों के बीच विवाद हुआ था। पति ने पत्नी के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी है।

Read More : पुरानी बस्ती के पार्षद व एक अन्य व्यक्ति से सात लाख 20 हजार की ठगी, पढि़ए खबर...

गुमशुदगी की रिपोर्ट मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेलवे में लोको पायलट की नौकरी करने वाले शंभू कुमार प्रभाकर की शादी करीब छह माह पहले हरियाणा के फरीदाबार में रहने वाली युवती मधुबाला के साथ हुई थी। शादी के बाद मधुबाला ने पति को बताया था कि उसकी पढ़ाई कुछ बची है। पति के राजी होने के बाद मुधबाला मायके में रह रही थी। शंभू २८ अगस्त को फरीदाबाद से पत्नी मधुबाला को लेकर आया था।

दंपति रविशंकर नगर के एक मकान में किराए पर रह रहे थे। मधुबाला मोबाइल पर दूसरे से बातचीत कर रही थी। यह पति को पसंद नहीं था। उसने मधुबाला ने मोबाइल हैंडसेट छीन लिया था। 30 अगस्त को पत्नी की मोबाइल लेकर ड्यूटी चला गया था, घर लौटा तो पत्नी घर में नहीं थी, उसने खोजबीन की। कोई जानकारी नहीं मिली।

शुक्रवार को शंभू थाने पहुंचा। उसने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। बताया जाता है कि पति-पत्नी की उम्र में करीब 12 साल का अंतर है। यह भी एक वजह हो सकती है। मधुबाला की उम्र लगभग 20 साल है। जबकि उसका पति शंभू 32 साल का है। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।