2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक ने मोबाइल बांटकर खींची सेल्फी, उदास बैठे रहे महापौर, सीएम से की शिकायत

संचार क्रांति का श्रेय लेने की होड़ी मची, नगर निगम से स्मार्टफोन बांटने का हक छीना, भाजपा ने घर-घर बांटी पर्ची
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 6 Aug 2018, 9:41 PM IST

Mayor sitting sad

Mayor

चिरमिरी पोड़ी/चिरमिरी. संचार क्रांति योजना के तहत नि:शुल्क स्मार्टफोन बांटने वाले कार्यक्रम में भाजपा ने अवैध कब्जा कर लिया और महापौर सहित एमआईसी सदस्यों को किनारे कर दिया। इससे महापौर किनारे उठास बैठे नजर आए और निगम के कार्यक्रम में भाजपा द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत भी उन्होंने मुख्यमंत्री से की है।


नगर निगम चिरमिरी के मालवीय नगर मंगल भवन, डोमनहिल एवं गोदरीपारा में नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापौर सहित एमआईसी सदस्य को नजरअंदाज कर दिया।

कार्यक्रम से पहले भाजपा चिरमिरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाकायदा एक कार्ड छपवाया जिसमें 'विनीत भाजपा चिरमिरी मंडल' लिखा और घर-घर जाकर बांटा था। मामले में महापौर और एमआईसी सदस्यों ने नजरअंदाज को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने शासन की योजना को पूरी तरह भाजपा पार्टी विशेष का समारोह बनाने का आरोप लगाया है।

कार्यक्रम में विधायक जायसवाल, नगर निगम सभापति कीर्ति वासु, नेता प्रतिपक्ष अयाजुद्दीन सिद्दीकी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केराडोल निवासी जगमति पति बलराम (70) को स्मार्टफोन वितरण कर सेल्फी खींचीं।


सरकारी कार्यक्रम को भाजपा कायक्रम बना डाला- महापौर
महापौर के डोमरु रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अच्छी योजना की शुरुआत की। चिरमिरी में 6 अगस्त को कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का कार्यक्रम बना दिया है। इससे कांग्रेस सहित अन्य दलों में असंतोष और नाराजगी है। साथ ही सभी अधिकारियों को काम छोड़कर मोबाइल बांटने में लगा दिया गया है।

तकनीकी रूप से जनता के आशीर्वाद और लोकतंत्र में अधिकार के रूप में महापौर मुझे चुना गया है। आश्चर्यजनक बात यह है कि भाजपा कार्यकर्ता चिरमिरी मंडल ने बाकायदा कार्ड छपवाकर घर-घर जाकर बांटा है।


सरकारी कार्यक्रम को किया हाईजैक
महापौर ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम को हाईजैक किया गया है। दुख की बात यह है कि भाजपा के निर्वाचित नेता निगम के अधिकारियों को कठपुतली बनाकर अपने इशारे पर कार्य करवा रहे हैं। हमें या हमारे पार्षदों को कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी थी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ सरकार का कार्यक्रम है।

कार्यक्रम में बुलाकर हमें और हमारे पार्षदों का सम्मान नहीं किया गया और मुझे लगता है कि यह भाजपा नेताओं के इशारों पर हुआ है। सरकारी कार्यक्रम न होकर चुनावी प्रचार को देखते हुए भाजपा का कार्यक्रम लगा। जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों ने मनमानी कर शहर सरकार के साथ भेदभाव किया गया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को दूरभाष के माध्यम से दी गई है।


कोई भी सिम लगा सकते हैं हितग्राही
जियो कंपनी के कर्मचारियों की उपस्थिति का आदेश दिया गया है। रही बात शासकीय कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने की तो राज्य सरकार की योजनाओं के विस्तार करने के लिए निगम के अधिकारियों को आदेशित किया गया है। किसी पर रोक लगाने का अधिकार निगम के पास नहीं है। अन्य सिम को अपडेट करने की बात है तो हितग्राही अपनी मर्जी से कोई भी सिम लगा सकते हंै, कोई प्रतिबंध नहीं है। शहर सरकार को जानकारी देने की बात पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं।
खजांची कुम्हार, आयुक्त नगर निगम चिरमिरी