
Cyber Fraud: एमसीबी जिले के खड़गवां निवासी शिक्षक से 9 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पुलिस ने बताया कि सूरज लाल सिंह ने बताया कि 6 दिसंबर को मोबाइल हैक हुआ, तब जियो कंपनी के कस्टमर नंबर 199 पर संपर्क किया। लेकिन समाधान नहीं हुआ।
इसी बीच उसके मोबाइल नंबर में अज्ञात नंबर से कॉल आया। जिसने खुद को जियो कंपनी का प्रतिनिधि बताया। साथ ही बोला कि आपका सिम 4जी है, उसे 5जी में कंवर्ट कराने के बाद बेहतर नेटवर्क आएगा। फिर कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आया, जो बोला कि 5जी में सिम कंवर्ट कराने के लिए एक नंबर का बटन दबाएं।
Cyber Fraud: जिससे शिक्षक ने उस बटन को दबा दिया। तब अज्ञात नंबर से कहा गया कि 24 घंटे तक मोबाइल ऑन नहीं करना है। जिससे प्रार्थी ने अगले दिन मोबाइल को ऑन किया, लेकिन मोबाइल ऑन ही नहीं हुआ। (Chhattisgarh News) शिक्षक दो दिन बाद बैंक गया और खाता चेक किया तो 9 लाख 7 हजार 12 रुपए निकल गए थे।
ठगी कर ली थी।
खडग़वां थाना प्रभारी, आरएन गुप्ता: प्रार्थी की ओर से ऑनलाइन ठगी की लिखित शिकायत मिली है। जिससे अज्ञात के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जांच में बैंक से जानकारी ली जा रही है।
Updated on:
15 Dec 2024 10:11 am
Published on:
15 Dec 2024 10:11 am
