पूर्व सेवा गणना मिशन के तहत प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर वेतन विसंगति दूर करन, 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन, क्रमोन्नति, पदोन्नति करने एवं लंबित मंहगाई भत्ता को देय तिथि से एरियर्स सहित भुगतान की मांग की जा रही है। मामले में मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि एलबी संवर्ग का संविलियन हुआ है। किंतु पहले की सेवा शून्य कर दी गई है।