12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक! भाई ने किया रिश्ते को तार-तार, दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

https://www.patrika.com/kota-news/

2 min read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Jul 14, 2018

rape

रावतभाटा। जावदा थाना क्षेत्र के नली गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका से उसके साथ ही पढऩे वाले चचेरे भाई ने शुक्रवार दोपहर दुष्कर्म कर रिश्ते को तार-तार कर दिया। बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया है।

पीडि़ता के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गांव में पांचवीं तक स्कूल है। उसकी पुत्री कक्षा छह में पढऩे के लिए गांव से करीब दो किलोमीटर दूर कांटी रामनगर के स्कूल में जाती है और करीब दो बजे तक घर लौटती है। शुक्रवार को वह दोपहर के स्थान पर शाम को घर पहुंची और मां से लकड़ी से चोट लगने की बात कही।

प्रेमी युगल को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला: पीड़िता की खौफनाक दास्तान सुन खड़े हो जाएंगे रौंगटे

इस पर मां ने बालिका की बुआ को व बुआ ने रावतभाटा गए बालिका के पिता को जानकारी दी। पिता के गांव पहुंचने पर बालिका ने विद्यालय में कक्षा 9 में पढऩे वाले नाबालिग चचेरे भाई द्वारा स्कूल से आते समय बुरा काम करने की शिकायत की। इस पर परिजन बालिका को उपचार के लिए यहां राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सुनीता जाट हत्याकांड: पति व जेठ समेत तीन जनों का होगा यह टेस्ट, सामने आएगा सच

किया है कोटा रैफर
रावतभाटा चिकित्सालय में शाम को पहुंची दुष्कर्म पीडि़ता बालिका को प्राथमिक उपचार कर कोटा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है। उसकी आयु 10 वर्ष से अधिक है।

डा.जीजे परमार, ब्लॉक सीएमएचओ, रावतभाटा

राजनीति में आने को लेकर सपना चौधरी ने दिया यह बयान, जोधपुर पहुंचकर रखी अपने दिल की बात

चलती कार में दलित छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में सडक़ पर फेंका

फिल्मों में काम करने चढ़ा ऐसा जुनून की अपने बच्चों को लेकर घर से भागी विवाहिता!