
3 special trains will run on Deepawali for Delhi, Patna and Jhalawar
दीपावली के चलते इस माह ट्रेनों में यात्रीभार में इजाफा होने के कारण रेल प्रशासन की ओर से तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ये गाडि़यां कोटा-निजामुद्दीन-कोटा, कोटा-झालावाड़ सिटी-कोटा तथा कोटा-पटना-कोटा के बीच चलाई जाएंगी? कोटा ?? से निजामुद्दीन और कोटा से झालावाड़ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने के साथ कोटा से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
कोटा से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली सुविधा स्पेशल ट्रेन को आगामी एक माह तक बढ़ाया गया है।
यहां देखिए ट्रेन का टाइम
गाड़ी संख्या 09809 कोटा से निजामुद्दीन 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 9.10 बजे प्रस्थान कर सुबह 4.25 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09810 निजामुद्दीन से प्रतिदिन सुबह 4.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे कोटा आएगी। कुल 16 कोच की इस गाड़ी में 2 एसएलआर, 7 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी तथा 1 कोच तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच रहेगा। यह रेलगाड़ी पूरे अक्टूबर माह में चलेगी और दोनों ओर 31-31 फेरे करेगी।
ये होगा पटना स्पेशल का शिड्यूल
गाड़ी संख्या 01717 कोटा-पटना एक्सप्रेस 13 अक्टूबर, 16 अक्टूबर एवं 19 अक्टूबर तीन दिन कोटा से चलेगी। यह गाड़ी कोटा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 12.15 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01718 14 अक्टूबर व 17 अक्टूबर को पटना से दोपहर 14.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 1.45 बजे कोटा आएगी। कुल 16 कोच की इस गाड़ी में 2 एसएलआर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 10 शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे।
सुबह आएगी कोटा, शाम को जाएगी झालावाड़
गाड़ी संख्या 05614 कोटा से झालावाड़ सिटी आगामी 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7.10 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9.25 बजे झालावाड़ सिटी पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 05613 झालावाड़ सिटी से प्रतिदिन सुबह 6.00 बजे प्रस्थान कर सुबह 8.05 बजे कोटा पहुंचेगी। कुल 11 कोच की इस गाड़ी में 2 एसएलआर, 9 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच रहेंगे। यह रेलगाड़ी पूरे अक्टूबर माह में चलेगी और दोनों ओर 31-31 फेरे करेगी।
अतिरिक्त कोच लगाने की मांग
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य नवीन माहेश्वरी ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कोटा से गुजरने वाली टे्रनों में दीपावली के अवसर पर अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कोटा में बड़ी संख्या में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और नॉर्थ-ईस्ट के विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। इसलिए इन राज्यों में जाने वाली ट्रेनों में 15 से 22 अक्टूबर तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएं। खासतौर से गोरखपुर, पटना, इलाहाबाद, दिल्ली, जबलपुर, रायपुर जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की जरूरत है।
Updated on:
7 Oct 2017, 11:02 AM IST
Published on:
7 Oct 2017, 11:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.