
कोटा.
कोटा एक और इतिहास लिखने जा रहा है। शहर की पहली हार्टवाइज हाफ मैराथन वॉक-ओ-रन-2018 के तहत अब तक का सबसे बड़ा स्कूल क्विज इवेंट शहर में होगा। सेहत से जुड़े सामान्य सवालों पर आधारित यह क्विज इवेंट 22 जनवरी सुबह 8.30 से 9.30 के बीच होगा। इसमें 80 स्कूलों के 50 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
Read More: जिसकी दहशत से दहल उठा था पूरा कोटा, वो आँखों में मिर्ची झोंकने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
हार्टवाइज के संरक्षक डॉ.साकेत गोयल ने बताया कि दो चरणों में होने वाले इस इवेंट के इस पहले चरण में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। हर स्कूल से 4 श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 2 विद्यार्थी कक्षा 6 से 8 तथा दो विद्यार्थी कक्षा 9 से 11 के बीच के होंगे। ये विजेता विद्यार्थी स्कूल में होने वाली सभा में पुरस्कृत किए जाएंगे।
इस अवसर पर हार्टवाइज द्वारा हेल्दी लाइफ स्टाइल टॉक भी होगी। क्विज इवेंट के तहत दूसरे चरण की परीक्षा 13 फरवरी को होगी। इसमें ऑडियो विजुअल राउण्ड भी होगा। इस राउण्ड के विजेताओं को वॉक-ओ-रन में 25 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। इस इवेंट में सभी सवाल लाइफ स्टाइल व सेहत से जुड़े होंगे।
Read More: Good News: कोटा के हवाई अड्डे पर बढ़ी यात्रियों के लिए सुविधा और सुरक्षा तो यूआईटी ने भी बिछाया संदिग्धों की पहचान के लिए कार्यालय मे जाल, हो गए कईं इंतजाम
सेहत से जुड़े सवाल पहुंचेंगे घर तक
डॉ. गोयल ने बताया कि हार्टवाइज की इस पहल से शहर के सभी स्कूल्स जुड़ चुके हैं। हार्टवाइज की ओर से डॉ.सुरभि गोयल, निखिल जैन व रजत अजमेरा को इस इवेंट के लिए कॉर्डिनेटर बनाया गया। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र घर ले जाने की छूट होगी ताकि सेहत और लाइफ स्टाइल से जुड़े सवाल शहर के 50 हजार घरों तक पहुंच सके।
Published on:
19 Jan 2018, 9:25 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.