Read More: Breaking News: कोटा में गोल्ड लोन कम्पनी में दिनदहाड़े डकैती, 45 मिनट में ले उड़े 25 किलो सोना
आरोपित रिंकू यादव (19), धर्मराज कालबेलिया (23) व महेश साकेवाल उर्फ गोलू (19) करणी नगर बरड़ा बस्ती के रहने वाले निकले। उन्होंने चैसिस के बारे में बताया कि वह कुन्हाड़ी थाना इलाके से चोरी हुई बाइक का है। उसे रिंकू व धर्मराज से बरामद किया, जबकि गोलू से उस बाइक की नम्बर प्लेट जब्त की। जानकारी करने पर पता चला कि चोरी की उस बाइक के पाट्र्स धर्मराज की बाइक से बदल दिए हैं। इस पर पुलिस ने धर्मराज के कब्जे से दो बाइक बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।