कोटा . बिहार निवासी छात्र अनुराग भारती की मौत के मामले में शुक्रवार को साथी कोचिंग स्टूडेंट्स ने डीएवी स्कूल से जवाहर नगर थाने तक विरोध रैली निकालने का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को तितर बितर कर दिया। बाद में छात्रों के प्रिितिनधि मंडल ने शिवसेना जिला प्रमुख रमेश प्रजापति के साथ जवाहर नगर थाने पहुंच कर हॉस्टल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
छात्र इकबाल, कन्हैया , रमन सिंह आदि ने बताया कि मृतक अनुराग होनहार स्टूडेंट था। किसी से उसकी कोई लड़ाई नहीं थी। छात्र हॉस्टल से 28 दिसंबर से लापता हुआ, लेकिन संचालक ने छानबीन करना उचित नहीं समझा। उन्होंने हॉस्टल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही जिस नम्बर से अनुराग के मोबाइल पर अज्ञात लड़की का फोन आया था। उसकी छानबीन करने की मांग की।