
कोटा . नगर विकास न्यास में करीब 200 संविदाकर्मी, सुरक्षा गार्ड व ड्राईवरों ने न्यूतम मजदूरी, पीएफ व इएसआई लाभ देने की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। संविदाकर्मी न्यास कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गए। इसके चलते न्यास का कामकाज ठप हो गया।
Read More: रिश्वत लेने की थी इतनी जल्दी की परिवादी के दफ्तर ही पहुंच गए ये साहब...
संविदाकर्मी यूनियन के अध्यक्ष गजेन्द्र ने बताया कि नगर विकास न्यास में प्लेसमेंट एजेंसी के तौर पर मैसर्स वीर पूर्व सैनिक बहुउद्देशीय संस्था के तौर पर संविदाकर्मी लगा रखे है। लेकिन किसी भी कर्मचारी को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार भुगतान नहीं किया गया। प्लेसमेंट एजेंसी हर महिने कमीशन के नाम पर 500 से 1000 रुपए वेतन में से काट रही है। इसका विरोध करने पर नौकरी से हटानेे की धमकी दी जाती है।
पहले भी इसका विरोध किया तो करीब पन्द्रह लोगों को काम से हटा दिया गया। जबकि प्लेसमेंट एजेंसी प्रति कर्मचारी का पीएफ, ईएसआई की राशि उठाने के बावजूद संवेदक द्वारा पीएफ जमा नहीं कराया जा रहा। दो वर्ष बीत जाने के बावजूद इनमें से लगभग 20 प्रतिशत संविदाकर्मियों का पीएफ व सभी कार्मिकों की ईएसआई की राशि भी जमा नहीं करवाई गई और न ही इएसआई कार्ड कर्मचारियों को उपलब्ध कराये गए।
उन्होंने बताया कि इस समस्या से सचिव व न्यास अध्यक्ष को कई बार अवगत करवा दिया। लेकिन उन्होंने भी संवेदक पर कोई कार्यवाही नहीं की। संविदा कर्मियों ने कहा कि वर्तमान में प्लेसमेंट एजेंसी की निविदा प्रक्रियाधीन है। सभी संविदाकर्मियों ने उक्त एजेंसी को कार्य नहीं देने व पीएफ व इएसआई का पैसा जमा कराने का प्रार्थना पत्र भी न्यास सचिव को दे रखा है। संविदाकर्मियों ने कहा कि न्यास प्रशासन अगर प्लेसमेंट एजेंसी पर कोई कार्यवाही नहीं करता है, और हमें पूरा वेतन, पीएफ इएसआई की सुविधा नहीं मिलती तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा।
Published on:
09 Nov 2017 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
