
वाहन स्टैण्ड के ठेकेदार भागा
मेले में वाहन स्टैण्ड ठेकेदार ने नगर निगम में 11 लाख रुपए की राशि जमा नहीं करवाई। तकाजा करने पर मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार वाहन स्टैण्ड छोड़कर भाग गया। बाद में आयुक्त के निर्देश पर निगम ने मेले के चारों वाहन स्टैण्डों को अपने कब्जे में लेकर संचालन शुरू कर दिया।
Read More: कोटा में होगी 35 करोड़ की आतिशबाजी, बच्चों को भा रहा पोप-पोप, युवाओं को रावण बम
चारों स्टैण्ड के 11 लाख रुपए देने थे
उपाध्यक्ष राजेश डागा ने बताया कि आयुक्त के संज्ञान में ठेकेदार द्वारा अभी तक वाहन स्टैण्ड के पेटे की राशि जमा नहीं कराने का मामला आया था। उन्होंने तत्काल ठेकेदार से राशि वसूलने के लिए राजस्व अधिकारी रिंकल गुप्ता को पाबंद किया। ठेकेदार को मेले के चारों स्टैण्डों के एवज में 11 लाख रुपए तथा जीएसटी राशि अलग से जमा करवानी थी। उसने अभी तक केवल तीन लाख रुपए ही जमा करवाए। बकाया राशि वसूलने के लिए निगम का मंगलवार को दस्ता वाहन स्टैण्ड पहुंचा तो पेटी कान्टे्रक्ट पर ठेका देने की बात सामने आई।
आईडी प्रूफ तक जमा नहीं किया
पेटी कान्ट्रेक्टर ने बकाया राशि जमा करने से मना कर दिया। इसके बाद राजस्व अधिकारी गुप्ता व अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के नेतृत्व में टीमों ने वाहन स्टैण्डों को अपने कब्जे में लिया। ठेका देने में निगम प्रशासन की चूक सामने आई है। ठेकेदार से आईडी प्रूफ तक जमा नहीं किया गया है। जबकि नियमानुसार पहचान के लिए आईडी व अग्रिम तिथि के चेक लेना जरूरी था।
डाउन स्ट्रीम में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित निकाला
कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बैराज से डाउन स्ट्रीम में गिरे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। थाने के हैड कांस्टेबल राधेश्याम सांखला ने बताया कि वह सुबह थर्मल चौराहे पर चेतक पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कोई व्यक्ति बैराज से गिर गया है। वे रस्सी के सहारे नीचे उतरे और उसे बाहर निकाल एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। बैराज से गिरा व्यक्ति चम्बल कॉलोनी सकतपुरा निवासी वीरेन्द्र सिंह (45) है। उसका कहना है कि वह वहां घूमने आया था। चक्कर आने से गिर गया। उसके हाथ-पैर में फ्रेक्चर होने से एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है।
Published on:
11 Oct 2017, 3:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.