सहाय ने कहा कि 130 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी है। राहुल कांग्रेस के नेचुरल प्रोसेस को फॉलो कर रहे हैं। उनके अगल-बगल सारे वरिष्ठ नेता खड़े हुए नजर आते हैं। पूरे विश्व में परिवारवाद ही चल रहा है। यह हिन्दुस्तान की कोई नई परम्परा नहीं है। जो सक्षम होता है, वही टिकता है, जो नहीं होता, वह फेंका जाता है।