अपनी सेहत के प्रति लोग कितने जागरूक हैं, इसका उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला, जब हार्ट वाइज ग्रुप की ओर से आयोजित हेल्थ एक्सपो में स्वास्थ्य संबंधी क्विज प्रतियोगिता में लोगों से सवाल पूछे गए। लोगों ने हर सवाल का उत्साहपूर्वक सही जवाब दिया। इसके लिए उन्हें मौके पर पुरस्कार भी दिए गए। क्विज में न केवल बच्चे, बल्कि युवा व महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजस्थान पत्रिका व एमबी इंटरनेशल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एमबी इंटरनेशल स्कूल के निदेशक दिनेश विजय, तरूमीतसिंह बेदी, डॉ. साकेत गोयल, डॉ. जे.एस. सरोया, अहमदाबाद के अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रवीण नंदवाना थे।