हैंगिंग ब्रिज से गुजरने वाले चौपहिया वाहन चालकों के लिए टोल फ्री लुत्फ कुछ दिनों का ही है। इसके बाद टोल चुकाकर ही इस ब्रिज से गुजरा जा सकेगा। पुल के दोनों सिरों के पास दो टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। यहां कुल 27.5 किमी की दूरी का टोल होगा। यही नहीं, इस साढ़े 27 किमी में भी जो टोल राशि ली जाएगी वह करीब 54 किमी के बराबर होगी। इस तरह यह ब्रिज हर साल करीब 50 करोड़ रुपए राजस्व देगा। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार यहां जल्द ही टोल स्थापित कर दिए जाएंगे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नोटिफिकेशन के बाद ही टोल राशि की गणना और निविदा आदि की प्रक्रिया होगी।