17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदले की आग में सुलग रहे शौहर ने बीबी के साथ किया ये घिनौना काम

शौहर ने बीबी को इतना पीटा कि पुलिस ने जेल भेज दिया। तीन दिन बाद जेल से लौटकर उसने जो किया उसे देख हर कोई कांप उठा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 23 Oct 2017, 11:49 AM IST

बदले की आग में सुलग रहे शौहर ने बीबी के साथ किया ये घिनौना काम

Husband burnt wife in Jhalawar

झालावाड़ जिले के भवानीमंडी कस्बे में गृह क्लेश को लेकर एक व्यक्ति ने शनिवार शाम को अपनी पत्नी पर केरोसीन छिड़क जिंदा जलाने का प्रयास किया। इससे महिला 80 फीसदी झुलस गई। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर देर रात जयपुर रेफर कर दिया।

Read More: अचानक ट्रेन में आ गए रेल मंत्री, यात्रियों से पूछने लगे हालात सुधारने के लिए क्या करूं

भवानीमंडी थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि भवानीमंडी में मील गेट के पास रहने वाले जाकिर और उसकी पत्नी अफसाना में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार रात जाकिर ने अफसाना पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वे अफसाना को भवानीमंडी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने झालावाड़ रेफर किया, वहां से रात में कोटा रेफर कर दिया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे देर रात जयपुर रेफर कर दिया।

Read More: कोटा रेल मंडल को मिला पहली मेमू ट्रेन का तोहफा, नवंबर से चलेगी कोटा से वडोदरा के बीच

जानलेवा हुई शौहर की स्मैक की लत

अफसाना ने पुलिस को बयान में दिया कि उसका पति स्मैकची है और आए दिन झगड़ा करता था। शनिवार को विवाद में उसने उस पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Read More: दरोगा को भारी पड़ गई दारू, नशे में इतने हुए टल्ली कि दिवाली पर मना डाली होली

पुलिस ने दो दिन पहले ही किया था गिरफ्तार

अफसाना के परिजनों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। एेसे में जाकिर ने अफसाना से मारपीट भी की थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जाकिर को गिरफ्तार किया था। भवानीमंडी थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि अफसाना की रिपोर्ट पर शांतिभंग में जाकिर को गिरफ्तार का था। बाद में जमानत पर छोड़ दिया।