कोटा- बूंदी जिले के गांवों में अप्रेल तक हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा के साथ ही डिजिटल शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। गांव का विद्यार्थी व युवा भी गांव में देश- दुनिया की तकनीकी से जुड़ेगा। सांसद ओम बिरला ने सोमवार को बीएसएनएल कार्यालय में जिला दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में यह बात की। उन्होंने संचार निगम के महाप्रबंधक के साथ बीएसएनएल द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। बिरला ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में तो नेटवर्क सही आता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है, अटल सेवा केन्द्रों पर मिलने वाली सुविधाएं भी बाधित होती हैं।