स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ एवं जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी के कार्यो की समीक्षा कर इन्हें समय पर पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलक्टर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत प्रगतिरत सभी कार्यो में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का ध्यान रखा जाए। धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रति सप्ताह प्रगति की रिपोर्ट बनाकर आकलन करें। बैठक में वित्तीय सलाहकार डा. विधि शर्मा, अधिशासी अभियंता संजय बहेती, केएम. शर्मा,नरेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।