इस पर जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने 7 करोड़ 80 लाख का मुआवजा घोषित कर दिया, लेकिन कुछ ग्रामीण अतिरिक्त मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस कारण काम शुरू नहीं हो रहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा। इस पर खैराबाद प्रधान ने कहा कि हम सहयोग के लिए तैयार हैं, लेकिन एक किसान को 15 से 20 हजार मुआवजा दोंगे तो कौन लेगा। सहयोग के लिए हम आपके साथ जाएंगे तो उल्टा जनता हमें मारेगी।