किसान हितैषी
विधायक लाडपुरा भवानीसिंह राजावत का कहना है कि 6 लाख गांवों में बसने वाली देश की 72 प्रतिशत आबादी के उत्थान के प्रावधान हैं, ग्रामीण भारत के आधारभूत ढांचे के लिए 14.34 लाख करोड़ का प्रावधान, 4 करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्क बिजली, 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, 8 करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन के प्रावधान ऐसे हैं जो देश के गांव, गरीब और किसान की कायापलट कर देंगे।