कोटा विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से लेकर अब तक सिर्फ 56 छात्र ही नेट-जेआरएफ क्वालिफाई कर सके हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा 18 केमिस्ट्री, 10 फिजिक्स, 14 लाइफ साइंस, 4 सोशल साइंस और 9 फिजिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट के छात्र रहे हैं। वहीं कंप्यूटर साइंस, वाइल्ड लाइफ, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, हैरिटेज और लॉ डिपार्टमेंट का एक भी छात्र नेट-जेआरएफ क्वालिफाई नहीं कर सका है।