निजी बिजली कम्पनी की ओर से नगर विकास न्यास की सड़कों को भी धड़ाधड़ खोदा जा रहा है, लेकिन अभी तक न्यास प्रशासन सोया हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीसीएम रोड पर बिना अनुमति सड़क खुदाई करने पर काम बंद करवाया था, लेकिन न्यास ने मंगलवार को भी कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा शहर कार्यकारिणी के सदस्य इरशाद अली ने कहा कि बुधवार को न्यास अध्यक्ष व सचिव का घेराव करेंगे। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी खुदाई चल रही है।