सर्दी बढऩे के साथ ही त्वचा के रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। ठंड से त्वचा जलने के रोगी भी सामने आने लगे हैं।
न्यू मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में प्रतिदिन चर्म रोग विभाग में करीब 300 रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सर्दी से होने वाली खुजली, लाल दाने, त्वचा काली पडऩा, सूखापन, सूजन, गर्म पानी से एलर्जी, के रोगी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुछ दिनों से शहर का तापमान 7 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसके चलते सर्दी से प्रभावित त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक प्रभावित वृद्ध हो रहे हैं। उधर कोटा संभाग के सुल्तानपुर कस्बे के पास स्थित भौरां गांव में 70 प्रतिशत आबादी चर्म रोग से पीडित हो गई है लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। गांव के हालात बहुत बदतर हो चुके हैं। भौरां गांव की विस्तृत खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें...