आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड अथवा 12 वीं का प्रवेश पत्र, जिसमें अभ्यर्थी की फोटो आ रही हो, इनमें से कोई एक आइडी साथ लानी है। फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी। परीक्षार्थी को पेन भी सेंटर पर ही दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग की ड्रेस पहन कर आएं। ट्राउजर या पैंट, जिसमें मेटल बटन नहीं हो व हाफ शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं। छात्राएं सलवार कुर्ता, लैगिंग, पैंट या ट्राउजर, टी-शर्ट व कुर्ती पहन सकती हैं। स्लीपर्स या सामान्य जूते पहन सकते हैं।