तमाम हालातों को देखते हुए जिलाध्यक्ष हर्ष मेहरा खुद भी कहने लगे हैं कि कि वह जैसे-तैसे संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों में प्रत्याशी उतारेंगे और संघर्ष करेंगे, लेकिन उनका संघर्ष विरोधी संगठनों की रणनीति से निपटने के बजाय घर में ज्यादा है। संगठन की ओर से सोमवार शाम को जेडीबी आर्टस कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए हिना नागर पर दांव लगाया गया, लेकिन हिना ने बगावत कर डाली और एनएसयूआई का टिकट लौटाकर निर्दलीय ही चुनाव में कूंद पड़ी। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वह टिकट मांगने के लिए एनएसयूआई के पास नहीं गई थीं।