पुलिस सूत्रों के अनुसार अली और सपना कोटा में कई स्थानों पर लम्बे समय से सैक्स रैकेट चला रहे हैं। लोगों को सोशल मीडिया पर युवतियों के फोटो दिखाकर उनकी पसंद के हिसाब से दिल्ली और कोलकाता से भी युवतियों को कोटा बुलाया जा रहा है। दोनों ने कुछ समय पहले दिल्ली निवासी भागवती उर्फ श्वेता को कोटा बुलाया। यहां उसे मोईन नाम के युवक के साथ बोरखेड़ा क्षेत्र में भेजा। इसके बाद युवती ने मोईन को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे कहा कि उसने उसके फोटो खींच लिए, वह उसे 50 हजार रुपए दे दे, नहीं तो उसे बदनाम कर देगी।