ग्रामीणों ने बताया कि नागणी गांव निवासी दीपेश (4) पुत्र सौभागलाल मेघवाल समेत कुछ बच्चे गांव में बाबा रामदेवजी मंदिर के सामने खड़े थे्रसर पर खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक थे्रसर एक ओर पलट गया। इससे दीपेश उसके नीचे दब गया। ग्रामीणों ने बच्चे को थ्रेसर के नीचे से निकाला तथा उसे उपचार के लिए रावतभाटा पहुंचाया, जहां उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। थे्रसर पैर पर गिरने से बालक का पैर टूटा गया।