6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार दशहरा मेले में करेंगे यू-मार्केट को मिस

दशहरा मैदान में लगने वाले मेले में इस साल नहीं लगेगा यू-मार्केट। मेला समिति सदस्यों ने दशहरा मैदान का दौरा कर लिया निर्णय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 25 Aug 2017, 4:52 PM IST

Dussehra, National dussehra fair 2017, dussehra fair in kota, municipal Corporation in kota, kota, kota patrika, kota patrika news, rajasthan patrika  दशहरा मैले, राष्ट्रीय दशहरा मेले 2017,  काेटा पत्रिका

मेला समिति सदस्यों ने मैदान का दौरा किया।

अगले माह दशहरा आने वाला है और अभी तक दशहरा मैदान का कार्य अधूरा ही पड़ा है। राष्ट्रीय दशहरा मेले के लिए मैदान के कामों की प्रगती देखने के लिए गुरूवार को मेला समिति सदस्यों ने मैदान का दौरा किया। वहां के मौजूदा हाल और मेले की निकटता देखते हुए सदस्यों ने कर्इ महत्व पूर्ण फैसले लिये। इनमें यू मार्केट नहीं लगने और निगम भवन के सामने फूड कोर्ट लगने पर सभी सदस्य सहमत हो गए।

Read More: जिंदा जल गया चारपाई पर साे रहा युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

यू-मार्केट का निर्माण कार्य अधूरा

दशहरा मैदान में चल रहे निर्माण कार्य के राष्ट्रीय दशहरा मेले तक पूरा नहीं होने के कारण इस बार यू मार्केट नहीं लगेगा। इस मार्केट की दुकानें प्रदर्शनी स्थल पर लगाना प्रस्तावित किया गया है। मेला समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा की अगुवाई में सदस्यों और अधिकारियों ने दशहरा मैदान का निरीक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया।

Read More: मवेशी...आवारा, निगम...असहाय, आमजन...मरने को मजबूर

दुकानों की जगह तय होगी

मित्रा ने बताया कि मेला नजदीक आ गया है, इसलिए अब दुकानों की जगह तय करनी पड़ेगी। निर्माण कार्य करने वाली कम्पनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि मेले में यू मार्केट का काम किसी भी सूरत में पूरा नहीं हो सकता है। इसके बाद यू मार्केट में दुकानें नहीं लगाने का निर्णय किया गया। निर्माण कार्यों के चलते इस बार सुव्यवस्थित तरीके से मेला करवाना चुनौतीपूर्ण है। इसलिए जहां भी उचित जगह है, वहीं दुकानों की जगह दी जाएगी।

Read More: 6 साल बाद घर लौटेगी कोटा ट्रिपल आईटी, आईएल की बिल्डिंग में शुरू होगी क्लास

निगम भवन के सामने लगेगा फूड कोर्ट

फूड कोर्ट इस बार नगर निगम भवन के सामने लगेगा। यह पूरा परिसर इसके लिए आरक्षित कर दिया है। सदस्यों ने मेले में अभी तक मलबे को साफ नहीं करने पर आपत्ति जताई। इस पर अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह में सफाई करवा दी जाएगी।

Read More: अब कोटा में बनेंगे दोगुने पासपोर्ट

हाईटेंशन लाइन के नीचे कैसे लगेंगे झूले
निरीक्षण के दौरान सदस्य नरेन्द्र हाड़ा, रमेश चतुर्वेदी और प्रकाश सैनी ने कहा कि झूलों के लिए आशापाला मंदिर के पास जो जगह तय की गई, वहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। एेसे में लाइन के नीचे झूले नहीं लग सकते। उन्होंने कहा कि या तो जगह बदली जाए या लाइन शिफ्ट की जाए। विद्युत निगम के अधिकारियों ने चर्चा कर लाइन शिफ्ट करने के लिए 8० हजार रुपए की राशि निगम ने जमा करवा दी है। दो-तीन दिन में लाइन शिफ्ट कर दी जाएगी। हाड़ा ने बताया कि दशहरा मैदान में 250 खम्भे लगे हुए थे, जिसे निर्माण कार्यों के दौरान हटा दिया। यह खम्भे सात दिन में लगा दिए जाएंगे। दौरे के दौरान कृष्णकुमारी सामरिया, मोनू कुमारी, मीनाक्षी खण्डेलवाल आदि मौजूद रहे। सदस्य महेश गौतम लल्ली ने बताया कि मेले में 350 कच्ची दुकानें इस बार अम्बेडकर भवन के पीछे पशु मेले की जगह लगाना तय हुआ है। प्रदर्शनी स्थल को इस बार छोटा किया जाएगा।