2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा के पहलवानों का रहा दबदबा जीती चैम्पियन ट्रॉफी, कोटा की झोली में भी आए दो पदक

कोटा. मल्टीपरपज स्कूल में आयोजित 62वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Sep 22, 2017

Wrestlers of Bhilwara Win Champions Trophy

कोटा. मल्टीपरपज स्कूल में आयोजित 62वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

कोटा . मल्टीपरपज स्कूल में आयोजित 62वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी (17-19 आयु बालक वर्ग) कुश्ती प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। 17 से 22 सितम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता में 20 अलग-अलग भार वर्ग के मुकाबलों में पहलवानों ने पदक के लिए जमकर जोर आजमाइश की।

भीलवाड़ा के पहलवानों ने दोनों ही आयु के भार वर्गों में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर 17 आयुवर्ग में अजमेर व झुंझुनुं संयुक्त रूप से द्वितीय व अलवर तृतीय स्थान पर रहा। अंडर 19 आयुवर्ग में अलवर द्वितीय व झुंझुनुं तृतीय स्थान पर रहा। कोटा के पहलवान आदित्य पंवार ने स्वर्ण व दीपक गुर्जर ने रजत पदक जीतकर दो पदक दिलाए।


Read More: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा झूठी सरकार, वादे भी झूठे, जनता बेसहारा

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीराम रेयंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी.के. जेटली थे। अध्यक्षता समाजसेवी जी.डी. पटेल ने की। प्रतियोगिता के अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, संयुक्त सचिव एन्जिलिका पलात, संयुक्त संचालन सचिव रूपेश कुमार सिंह व अन्य अतिथियों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।


Read More: देखिए कोटा दशहरे मेले के आगाज की मनमोहक तस्वीरें...

अपनी क्षमता पहचानो...
मुख्य अतिथि जेटली ने टीम भावना से खेलने व अपनी क्षमता पहचानने की बात कही। उन्होंने कहा की टीम वर्क से किया गया कार्य हमेशा सफल होता है। इसके बाद संयुक्त सचिव एन्जिलिका पलात द्वारा विजेता पहलवानों को बधाई दी गई। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता समापन की घोषणा कर ध्वज को आयोजन समिति को सौंपा। इस दौरान प्रतियोगिता की जानकारी से जुड़ी पुस्तक 'प्रयास' का विमोचन किया गया।


Read More: कन्या भोज के नाम पर खिलाया बासी खाना, फूड पॉइजनिंग होने से बिगड़ी 70 बच्चों की हालत

बॉलीबॉल टीम का सम्मान

कोटा. गंगापुर सिटी में आयोजित अंतर महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वाणिज्य कन्या महाविद्यालय की खिलाडि़यों ने रजत पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सुषमा आहुजा ने खिलाडि़यों को माला पहनाकर व मुंह मीठा कर सम्मानित किया। इससे पहले सभी खिलाड़ी छात्रसंघ अध्यक्ष शिवांगिनी सोनी के नेतृत्व में मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए। यहां से ढोल की थाप पर प्राचार्य के पास पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग