23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Kushinagar / सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर को दिया 22 करोड़ की सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर को दिया 22 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में किया कई परियोजनाओं का शिलान्यास, कहा- पिछली सरकारों के चलते बंद हुई चीनी मिले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Varanasi Uttar Pradesh

•

Updated: 17 Oct 2017, 8:24 PM IST

CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर को दिया 22 करोड़ की सौगात

कुशीनगर. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाएंगा। राशन की कालाबाजी करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएंगा। आवास योजनाओं से भ्रष्टाचार दूर की किया जाएगा। साथ ही जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। कुशीनगर के चीनी मिलों को मरने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश सरकार इसके लिए चरणबद्ध तरीके से योजना लेकर आ रही है। भगवान राम, भगवान कृष्ण व भगवान बुद्ध के जीवन वृत्त के आधार पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कुशीनगर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कुशीनगर में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली करीब 22 करोड़ की परियोजनाओ का शिलान्यास किया।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले सबको दीपावली व धनतेरस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि मैं कुछ दिनों पूर्व मम्यांर गया था, वहां के लोगों के मन में कुशीनगर के लिए काफी इज्जत है। कुशीनगर अपार संभावनाओं का क्षेत्र है। संभवतः इसीलिए भगवान बुद्ध ने इस धरती को अपनी मुक्ति के लिए चुना। यदि हम अपने को थोड़ा सा संयमित व व्यवस्थित कर ले तो प्रदेश में पर्यटन 10 गुना बढ जाएंगा। प्रदेश व केंद्र की सरकार उत्तर प्रदेश को पर्यटन हब बनाने के प्रयास मे लगी हुई है। उत्तर प्रदेश ने भगवान राम, भगवान कृष्ण, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर को दिया है। इनके जीवन-वृत्त के आधार पर पर्यटन को बढावा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी कई परियोजनाओं की सौगात

उन्होंने कहा कि भारत ज्ञान की धरती है। विश्व में भारत भगवान राम, कृष्ण, महावीर व भगवान बुद्ध की वजह से जाना जाता है। महापुरुष हमारे लिए केवल मुद्दे नहीं हो सकते। इनकी जीवनी से न केवल उत्तर प्रदेश की छवि निखारने का काम करेगी बल्कि पर्यटन बढने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। लेकिन पिछली भ्रष्ट सरकारों ने ऐसा नहीं होने दिया। अयोध्या, काशी, मथुरा पिछड़े रह गए। हम इसको करने के लिए अयोध्या, चित्रकूट व मथुरा जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का कुशीनगर दौराः 22 करोड़ रूपये की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशीला

सीएम योगी ने कहा कि कुशीनगर खेती का जनपद है। पिछली भ्रष्ट सरकारों के चलते एक-एक करके चीनी मिले बंद हो गईं। प्रदेश सरकार प्रदेश कुशीनगर में चीनी उद्योग को मरने नहीं देगी। सरकार इसके लिए चरणबद्ध तरीके से योजनाएं ला रही है। तीन नई चीनी मिलों के खोलने की स्वीकृति दे दी गई है। अब प्रदेश मे जाति की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति चलेगी। पहले सप्ताह में 3-4 दंगे हुए लेकिन अब ऐसा नहीं है। यदि कोई दंगा करेगा तो सरकार सख्ती से निपटेगी।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर उपचुनाव में हार पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने बीजेपी को कटघरे में किया खड़ा, बताया क्यों हारी पार्टी

उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा, काशी केवल मुद्दे नहीं हो सकते। यहां पर्यटन के माध्यम से बेरोजगार नवजवानों को रोजगार मुहैया कराया जा सकता है। लेकिन पिछली सरकारों के चलते ऐसा नहीं हो सका। प्रदेश सरकार राशन का कालाबाजारी करने वालों को सीधे जेल मे डालेगी। आवास व मुसहर आवास लूट की जांच होगी।

by AK Mall