23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Kushinagar / आरक्षण ने किया कइयों को निराश, चेयरमैन पद की एक भी सीट सामान्य व अनुसूचित जाति के लिए नहीं

आरक्षण ने किया कइयों को निराश, चेयरमैन पद की एक भी सीट सामान्य व अनुसूचित जाति के लिए नहीं

कुशीनगर जिले की सात सीटों में से छह पिछड़े वर्ग के लिए और एक सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Varanasi Uttar Pradesh

•

Updated: 21 Oct 2017, 8:54 PM IST

Municipal Election 2017

आरक्षण ने किया कइयों को निराश, चेयरमैन पद की एक भी सीट सामान्य व अनुसूचित जाति के लिए नहीं

कुशीनगर. जिले की नगर पालिका परिषद व टाउन एरिया के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के बाद बड़े-बड़े राजनीतिक पंडित चक्कर में पड़ गए है। चेयरमैन पद के लिए आरक्षण को अंतिम रूप देने वाले जिम्मेदार लोगों ने जो फार्मूला अख्तियार किया उसके चलते जिले में एक भी सीट सामान्य उम्मीदवारों के लिए नहीं है। यही नहीं अनसूचित जाति के लिए भी सीट आरक्षित नहीं की गई है। सात सीटों में से छह पिछड़े वर्ग के लिए और एक सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर उपचुनाव में हार पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने बीजेपी को कटघरे में किया खड़ा, बताया क्यों हारी पार्टी

मालूम रहे कि कुशीनगर जनपद में पडरौना, हाटा और कुशीनगर सहित तीन नगरपालिका परिषद है। इनमें से नगरपालिका परिषद कुशीनगर के चेयरमैन पद की कुर्सी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है, जबकि नगरपालिका परिषद पडरौना व नगरपालिका परिषद हाटा का चेयरमैन पद पिछडा वर्ग के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। टाऊन एरिया रामकोला के चेयरमैन पद को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जबकि यहां अनुसूचित जाति की संख्या ही विवादों के घेरे में है। इसके अलावा टाऊन एरिया सेवरही व टाऊन एरिया कप्तानगंज के अध्यक्ष पद की कुर्सी पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी तरह टाऊन एरिया खड्डा के चेयरमैन पद का ताज पिछड़ा वर्ग महिला क सिर पर बधेगा।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर को दिया 22 करोड़ की सौगात

आरक्षण सूची को अंतिम रूप देने वाले जिम्मेदार किस फार्मूले का इस्तेमाल किए हैं यह तो वही बता सकते हैं लेकिन यह आरक्षण सूची किसी के भी गले नहीं उतर रही है। यही नहीं कुशीनगर जिले के टाऊन एरिया व नगरपालिका परिषद के चेयरमैन पद के लिए जारी आरक्षण सूची संविधान की मूल भावना व सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उलंघन कर रही है। जानकारों के मुताबिक किसी भी तरह से आरक्षण 50 प्रतिशत से ऊपर नहीं होना चाहिए।

By AK Mall