नई दिल्ली। देश की बड़ी बिस्कुट, नमकीन और बाकी फूड प्रोडक्ट्स तैयार करने वाली ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के तमाही नतीजों के बाद शेयरों में मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया है। अगर बात आज की करें तो बाजार खुलने के 45 मिनट के अंदर कंपनी के 4500 करोड़ रुपए से ज्यादा साफ हो गए हैं। तिमाही में नतीजों में कंपनी के मुनाफा साल दर साल के हिसाब से 23 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। आपको बता दें कि आज शेयर बाजार भले ही हरे निशान पर दिखाई दे रहा है, दबाव में है। बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण और ग्लोबल मार्केट के गिरे होने की वजह से शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को नहीं मिल रही है।