इस सूची में 61 देशों की कंपनियां शामिल हैं। इसमें अमेरिका की सबसे ज्यादा 575 कंपनियां हैं। इसके बाद चीन (309) और जापान (223) का नंबर है। फोर्ब्स ने चार पैमाने - बिक्री, मुनाफा, संपत्ति और शेयर बाजार में मूल्यांकन के आधार पर कंपनियों की रैंकिंग की है। शीर्ष 10 कंपनियों में इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना, जेपी मॉर्गन, चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक, एग्रिकल्चर बैंक ऑफ चाइना, बैंक ऑफ अमेरिका, एपल, पिंग एन इंश्योरेंस ग्रुप, बैंक ऑफ चाइना, रॉयल डच शैल और वेल्स फार्गो हैं।