इन कंपनियों ने किया आवेदन
आरकॉम और आरटी के लिए जिन कंपनियों ने आवेदन किया है, उसमें भारती एयरटेल, भारती इन्फ्राटेल और प्राइवेट इक्विटी कंपनी वेर्दे पार्टनर्स इंक आदि शामिल हैं। जानकारी के अनुसार आरकॉम को कर्ज देने वाले बैंकों की समिति ये बोलियां 13 नवंबर को खोलेगी। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो आरकॉम रिजॉल्यूशन प्रफेशनल से और 10 दिनों की मोहलत मांगी थी। जबकि बोली लगाने की अंतिम तारीख 11 नवंबर तय थी। जिसकी वजह से मुकेश अंबानी की कंपनी नाम बोली लगाने वाली कंपनियों में शामिल नहीं है।