iOS 18.3.1 अपडेट में क्या है खास?
अगर आप पहले से iOS 18.3 पर हैं, तो iOS 18.3.1 अपडेट का साइज लगभग 450 MB होगा। इस अपडेट में एक Zero-Day Exploit का समाधान किया गया है, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियां iPhone को अनलॉक कर सकती थीं।Apple का आधिकारिक बयान
Apple ने अपने सिक्योरिटी अपडेट में कहा,”एक फिजिकल अटैक से लॉक किए गए iPhone में USB Restricted Mode को बंद किया जा सकता है। हमें इस खामी के दुरुपयोग की जानकारी मिली है, जिसमें कुछ खास व्यक्तियों को निशाना बनाया गया था।”USB Restricted Mode को किया गया सुरक्षित
इस अपडेट के बाद, यदि कोई फिजिकल अटैक किया जाता है, तो भी USB Restricted Mode को बंद करने और डेटा ट्रांसमिट करने की क्षमता को रोक दिया गया है।नए फीचर्स नहीं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से है जरूरी
iOS 18.3.1 अपडेट में कोई नया फीचर शामिल नहीं किया गया है, लेकिन यह iPhone की सिक्योरिटी को स्ट्रांग करता है। इसलिए, यह अपडेट iPhone यूजर्स के लिए बेहद जरूरी है।किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा अपडेट?
यह अपडेट iPhone XS और उसके बाद के सभी मॉडल्स के लिए उपलब्ध है। अगर आपका iPhone इस अपडेट के लिए इलिजिबल है, तो इसे जितनी जल्दी हो सके इंस्टॉल करने की सलाह है।iPadOS 18.3.1 अपडेट भी जारी
Apple ने iPads के लिए भी iPadOS 18.3.1 अपडेट जारी किया है। यह अपडेट नीचे दिए गए iPad मॉडल्स के लिए उपलब्ध है।iPad Pro 13-inch
iPad Pro 12.9-inch (3rd जनरेशन और बाद के मॉडल्स)
iPad Pro 11-inch (1st जनरेशन और बाद के मॉडल्स)
iPad Air (3rd जनरेशन और बाद के मॉडल्स)
iPad (7th जनरेशन और बाद के मॉडल्स)
iPad mini (5th जनरेशन और बाद के मॉडल्स)