Motorola Moto G35 Launched: मोटोरोला ने भारत में अपना एक और नया बजट सेगमेंट स्मार्टफोन मोटो G35 लॉन्च कर दिया है। ब्रांड ने इसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम रखी है। इस स्मार्टफोन की खासियत की बात करें तो इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 1,000nits की पीक ब्राइटनेस वाला 120Hz डिस्प्ले, वीगन लेदर डिजाइन, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला डुअल स्टीरियो स्पीकर, डिस्प्ले के लिए स्मार्ट वॉटर टच टेक्नोलॉजी सहित अन्य खूबियों से लैस है। चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खासियत के बारे में।