Best Time To Eat Paneer : सुबह, शाम, रात… हम पनीर को जब जी चाहे खाते हैं। रोल, करी, पनीर टिक्का, पालक पनीर, पनीर लबाबदार… और भी ना जाने किस तरह से पनीर का सेवन हर दिन करते हैं। इसलिए पनीर खाने के मामले में हम दुनिया में टॉप पर हैं। साल 2030 तक पनीर का बाजार 1080 बिलियन तक पहुंचे की उम्मीद है। मगर, इस पनीर को हम सही तरीके से खाना कब जानेंगे, पता नहीं। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि हम पनीर को गलत तरीके से खाते हैं। चलिए उनसे जानते हैं कि पनीर को खाने का सही टाइम क्या है, पनीर को खाने का सही तरीका क्या है?