Curd On Face In Monsoon: बरसात का मौसम नमी और ठंडक के साथ-साथ स्किन के लिए कई नई दिक्कतें लेकर आता है। पसीना, चिपचिपाहट और ऑयलीनेस इस सीजन की आम समस्याएं हैं, जिससे पिंपल्स, एलर्जी और फंगल इंफेक्शन तक हो सकते हैं। ऐसे में स्किन को नेचुरल और हल्के तत्वों से राहत देना जरूरी हो जाता है और यहीं पर दही का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या मॉनसून में दही का फेस पैक लगाना फायदेमंद है या नुकसानदायक?