नेशनल किडनी फाउंडेशन के मुताबिक, पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इनमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन A, C और K, फोलेट, आयरन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व हमारे शरीर को ताकत देते हैं और किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।ये तत्व न केवल किडनी की कार्यक्षमता को बनाए रखने में मदद करते हैं, बल्कि पूरे शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से इन सब्जियों का सेवन करने से शरीर में विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, जो किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।