शाम के नाश्ते में पालक, मेथी या धनिया जैसी हरी सब्जियां खाना लिवर के लिए फायदेमंद होता है। ये सब्जियां शरीर की गंदगी बाहर निकालती हैं और लिवर पर ज्यादा बोझ नहीं डालतीं। आप इन्हें पराठे में, सूप में या हल्का-सा भूनकर खा सकते हैं। इससे लिवर धीरे-धीरे साफ होने लगता है।