28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lipstick Makeup Hacks: ब्लश से लेकर आईशैडो तक, लिपस्टिक से करें अपने मेकअप को कम्प्लीट

Lipstick Makeup Hacks: अगर मेकअप सही तरीके और सही प्रोडक्ट्स के साथ किया जाए, तो यह आपके पूरे लुक को बदल सकता है। क्या आप जानते हैं कि एक लिपस्टिक से ब्लश, आईशैडो, कंटूरिंग और हाइलाइटिंग तक की जा सकती है? अगर नहीं, तो यह स्टोरी देखें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

MEGHA ROY

•

Updated: 5 Feb 2025, 5:24 PM IST

Lipstick Makeup Hack

Lipstick Makeup Hack

Lipstick Makeup Hacks: हम सभी जानते हैं कि लड़कियों को सजना-संवरना कितना पसंद है, इसके लिए लड़कियां तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, और लिपस्टिक उन्हीं में से एक है जो हर मेकअप बैग में एक जरूरी प्रोडक्ट होती है। यह एक ऐसी ब्यूटी आइटम है जो न केवल होंठों को रंग देती है, बल्कि इसका इस्तेमाल और भी कई तरीकों से किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक सिर्फ होंठों को रंगने के अलावा और भी बहुत कुछ कर सकती है? लिपस्टिक को ब्लश और आईशैडो के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह आपके मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदने के पैसे बचा सकता है।

Hack 1

अगर आप ब्लश लगाना पसंद करती हैं तो आप लिपस्टिक से नेचुरल ब्लश लुक भी कर सकती हैं। इसके लिए डार्क पिंक लिपस्टिक या न्यूड शेड लिपस्टिक को गालों पर लगाएं और इसके बाद, उंगलियों या मेकअप स्पॉन्ज से इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। यह लुक आपको फ्रेश और ग्लोइंग बना देगा।

Hack 2

लिपस्टिक को आईशैडो की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस अपनी पसंदीदा लिपस्टिक का कलर चुनें, फिर लिपस्टिक को आंखों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं और उंगलियों से हल्का सा फैलाकर स्मूद बना लें। यह आपकी आंखों को एक दम नया और ग्लैमरस लुक देगा।

इसे भी पढ़ें- पुरानी लिपस्टिक से हो गए हैं बोर, तो इस तरह करें रिफ्रेश | Diy Lipstick Hacks Reuse

Hack 3

अगर आपको एक लाइट और नेचुरल हाइलाइट चाहिए, तो न्यूड शेड की लिपस्टिक आपके लिए परफेक्ट है। इसे गालों की हड्डियों और नाक के ऊपर हल्का सा लगाएं, और देखिए आपके चेहरे पर एक शानदार ग्लो आ जाएगा।

Hack 4

फेस मेकअप में कंटूरिंग का इस्तेमाल हम चेहरे को शेप देने के लिए करते हैं। अपने चेहरे को एक सही शेप देने के लिए डार्क ब्राउन या न्यूड शेड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। इसे गालों के नीचे, नाक के किनारों और जॉ-लाइन पर लगाएं, और फिर इसे अच्छे से ब्लेंड करें। यह आपके चेहरे को और ज्यादा कंटूर्ड और डिफाइंड लुक देगा।

Hack 5

लिपस्टिक होठों की खूबसूरती बढ़ा देती है। अपने लिप्स को सही शेप देने के लिए, लिपस्टिक को लिप लाइनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे होठों के किनारे पर अच्छे से लगाएं और फिर उंगलियों से फैलाकर ब्लेंड करें। यह आपके लुक को और भी परफेक्ट बना देगा।

इसे भी पढ़ें- ब्लैक आउटफिट के साथ लगाएं ये लिपस्टिक शेड, मिलेगा डिफरेंट और एलिगेंट लुक