Manoj Kumar Passes Away: 'रोटी, कपड़ा और मकान' और 'क्रांति' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। मनोज कुमार, जो अपने जमाने के एक प्रमुख अभिनेता थे, अपनी स्टाइलिंग के लिए भी प्रसिद्ध थे। उनकी स्टाइल को एक विशिष्ट पहचान मिली, जो उन्हें फैशन स्टार के रूप में स्थापित करती थी। आइए जानते हैं उनके खास स्टाइलिंग अंदाज के बारे में।