सुंदरता के मामले में सामंथा को कोई जोड़ नहीं है। सामंथा हमेशा अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। सामंथा साड़ी में हों या किसी अन्य ड्रेस में वो कहर बरपाती दिखती हैं। लेकिन, आप अगर सामंथा की साड़ियों की बात करें तो उनके पास सिल्क से लेकर कई तरह की साड़ियां हैं। इस तरह की साड़ियां महिलाओं को अपने वार्डरोब में रखना चाहिए। अगर आप पार्टी में चाहती हैं कि देखने वालों की नजर ना हटे तो फिर ऐसी साड़ियों को आप ट्राइ कर सकती हैं।