11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samyuktha Menon के टॉप 5 ट्रेडिशनल लुक्स: शादी से फेस्टिव सीजन तक हर मौके पर दिखें स्टाइलिश

Samyuktha Menon Traditional Looks: अगर आपको जल्द किसी फंक्शन में जाना है लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि कैसे तैयार हों, तो एक्ट्रेस Samyuktha Menon के यहां दिए गए 5 ट्रेडिशनल लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर आप तैयार हो सकती हैं।

2 min read
Google source verification
Samyuktha Menon Saree Styles, Best Ethnic Fashion Trends

Samyuktha Menon से आइडिया ले ट्रेडिशनल में हो तैयार| image credit instagram-iamsamyuktha_

Samyuktha Menon Traditional Looks: मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस संयुक्ता मेनन (Samyuktha Menon) अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। खासतौर पर उनके ट्रेडिशनल लुक्स फेस्टिव सीजन, वेडिंग फंक्शन और फैमिली इवेंट्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन देते हैं। अगर आप भी शादी या किसी खास मौके पर एलीगेंट और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो संयुक्ता मेनन के ये टॉप 5 ट्रेडिशनल लुक्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने के लिए संयुक्ता मेनन का यह लुक है बेस्ट

अगर आपको कंप्लीट ट्रेडिशनल लुक में तैयार होना पसंद है, तो एक्ट्रेस (Samyuktha Menon) का यह लुक आपके लिए है। आप एक्ट्रेस के इस लुक से मिलता-जुलता अपना कोई भी हैवी सूट, एक्ट्रेस के जैसे हैवी इयररिंग और न्यूड बेस मेकअप के साथ हाइलाइटेड आई मेकअप करके और बालों को खुला रखकर तैयार हो सकती हैं।

संयुक्ता मेनन के इस सिंपल सोबर लुक से आइडिया लेकर हों तैयार

अगर आपको हैवी वर्क वाले कपड़े पहनने पसंद नहीं हैं और आप किसी फंक्शन में ट्रेडिशनल तरीके से तैयार होकर जाने का सोच रही हैं, तो आप एक्ट्रेस (Samyuktha Menon) के इस सिंपल सोबर प्रिंटेड सूट से आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं। अपने लुक को हैवी दिखाने के लिए अपने सिंपल सूट से मैच करते हुए हैवी इयररिंग पहनकर इसे हैवी बना सकती हैं।

संयुक्ता मेनन के इस साड़ी लुक से आइडिया लेकर ट्रेंडी फैशन को करें फॉलो

अगर आप फैशन ट्रेंड फॉलो करती हैं या आपको डार्क रंग के बदले लाइट रंग के कपड़े पहनने पसंद हैं, तो आप एक्ट्रेस संयुक्ता मेनन (Samyuktha Menon) के इस पेस्टल रंग के साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

एक्ट्रेस ने हल्के रंग की मिनिमल वर्क वाली साड़ी को हैवी वर्क वाले कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो गर्मी के हिसाब से किसी भी फंक्शन में ट्रेडिशनल तरीके से तैयार होने के लिए बेस्ट है। वहीं अपने लुक को हैवी दिखाने के लिए संयुक्ता मेनन ने हाथों में हैवी कड़ा और कानों में मैचिंग इयररिंग पहन रखे हैं, जो मॉडर्न और ट्रेडी लुक देने में मदद कर रहे हैं।

वेडिंग गेस्ट संयुक्ता मेनन के इस लुक से आइडिया लेकर हों तैयार

अगर आप जल्द किसी शादी में गेस्ट बनकर जाने वाली हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि कैसे तैयार हों, तो आप एक्ट्रेस के इस प्रिंटेड साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। संयुक्ता मेनन ने प्रिंटेड साड़ी को प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो गर्मी के हिसाब से बेस्ट है। वहीं शादी के हिसाब से एक्ट्रेस ने हाथों में हैवी कड़ा, गले में हार और कानों में हैवी मैचिंग इयररिंग पहन रखे हैं, जो वेडिंग गेस्ट लुक के लिए परफेक्ट हैं।

शादी के बाद पहली बार तैयार होने के लिए रेड साड़ी लुक है बेस्ट

अगर आपकी जल्द शादी होने वाली है या शादी के बाद घर में पहली बार कोई फंक्शन पड़ने वाला है, तो आप एक्ट्रेस के इस साड़ी लुक से आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं। फुल प्रिंटेड होने के साथ ही डार्क लाल रंग की साड़ी, हैवी कंट्रास्ट ज्वेलरी और बालों में गजरा बना होने की वजह से यह नई-नवेली दुल्हनों के लुक के लिए बेस्ट है। वहीं स्लीवलेस ब्लाउज होने के साथ वर्क की जगह साड़ी प्रिंटेड होने की वजह से गर्मी के दिनों में पहनने के लिए भी यह सही है।