4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करोड़ों के मुख्यमंत्री आवास में नहीं, आज भी अपने पुराने घर में रहती हैं ‘दीदी’, वजह जानकर दंग रह जाएंगे!

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। आइए, आज के इस लेख में दीदी की लाइफस्टाइल और उनसे जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee| image credit gemini

Mamata Banerjee Lifestyle hindi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सादगी की चर्चा सिर्फ बंगाल में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में होती है। राजनीति के इतने बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी उनका रहन-सहन एक आम इंसान जैसा ही है। जहां आज के समय में छोटे-मोटे नेता भी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं, वहीं दीदी ने खुद को चकाचौंध से बिल्कुल दूर रखा है। वह अपनी पुरानी आदतों और अपनी जड़ों से आज भी वैसे ही जुड़ी हुई हैं, जैसे वह राजनीति में आने से पहले थीं। आज के इस लेख में आइए, ममता बनर्जी की लाइफस्टाइल और उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

नहीं लेतीं सैलरी और पेंशन (Giving up Salary and Pension)


ममता बनर्जी की सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह सरकार से एक रुपया भी सैलरी नहीं लेती हैं। यही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह सात बार सांसद रह चुकी हैं, लेकिन उन्होंने संसद से मिलने वाली पेंशन लेने से भी मना कर दिया है। वह पिछले कई सालों से बिना किसी सरकारी तनख्वाह के काम कर रही हैं। उनका मानना है कि उन्हें अपनी जिंदगी गुजारने के लिए सरकारी पैसे की कोई जरूरत नहीं है।

कैसे चलता है उनका खर्चा (Mamata Banerjee Sources of Income)


ऐसे में लोगों के दिमाग में यह सवाल आता है कि अगर वह सैलरी और पेंशन दोनों ही नहीं लेतीं, तो उनका खर्च कैसे चलता है? आपको जानकर हैरानी होगी कि ममता बनर्जी को लिखने और पेंटिंग करने का बहुत शौक है। उनकी अब तक 87 से ज्यादा किताबें छप चुकी हैं और उनकी कई किताबें बेस्ट सेलर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी से उन्हें साल में करीब 10-11 लाख रुपये मिल जाते हैं। इसके अलावा, वह गाने भी लिखती हैं, जिससे उन्हें साल में लगभग 3 लाख रुपये की कमाई होती है। वह पेंटिंग भी करती हैं, लेकिन उससे होने वाली कमाई को वह खुद पर खर्च करने के बजाय दान कर देती हैं।

आज भी उसी पुराने घर में रहना (Mamata Banerjee Living in Ancestral House)


ममता बनर्जी की सादगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जहां बड़े-बड़े नेता आलीशान सरकारी बंगलों में रहते हैं, ममता बनर्जी आज भी दक्षिण कोलकाता के हरीश चटर्जी स्ट्रीट वाले अपने छोटे से पुश्तैनी घर में रहती हैं। वह मुख्यमंत्री आवास (CM House) में जाकर रहने के बजाय अपने इसी घर से सारा काम करना पसंद करती हैं। उनका यह सादा अंदाज ही उन्हें जनता के करीब रखता है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य